सपा विधायक संजय गर्ग ने दिलाई दर्जनों लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता कहा भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है तो सपा ही है अकेला विकल्प
सहारनपुर-जैसे ही विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ चला है वैसे ही सहारनपुर की राजनीति में हलचल होती दिखाई देने लगी है। आज नगर विधायक संजय गर्ग द्वारा लक्खी गेट फेंसी मार्केट में भाजपा के वार्ड नं 58 के वार्ड अध्यक्ष मुंशी अमित कुमार ने भाजपा छोड़कर अपने साथियों श्रवण गर्ग, अमित कुमार, अनुज अग्रवाल, दीपक वर्मा,रितेश गुप्ता, अमित जैन, पंकज जैन,उमेश माहेश्वरी, राकेश भारद्वाज, मुकेश माहेश्वरी,धर्मपाल वर्मा, जगन्नाथ बंगाली, राकेश माहेश्वरी, नितिन ठाकुर,लक्ष्य गुप्ता, प्रदीप शर्मा, वैभव खुराना, सुशील कुमार, श्रवण गर्ग, अतुल जैन, सुरीन अग्रवाल, आशु सैनी, गौतम वर्मा आदि सहित दर्ज़नों लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई,तथा बदर उर जमा, वशीउर जमा, अदनान, अज़ीम, अफ़ज़ल, वसीम राणा और अजहर खान आदि ने कांग्रेस छोडकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।कार्यकर्म की अध्यक्षता श्री जगमोहन वर्मा जी ने की।
इस मौके पर नगर विधायक संजय गर्ग ने समाजवादी पार्टी ग्रहण करने आए सभी साथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगों को सम्मान देने का काम किया है उन्होने कहा कि छात्र, नौजवान, मज़दूर ,किसान और व्यापारी सभी कमरतोड़ महंगाई एवं बेरोज़गारी से परेशान होकर भाजपा को हराना चाहते हैं।भाजपा राज में हर परिवार की आमदनी घटी है और खर्च बढ़ा है।समाजवादी पार्टी समता और समानता के साथ विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नौजवानों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। प्रदेश में विकास परियोजनाएं ठप्प हैं। भाजपा के पास नफ़रत के अलावा और कोई एजेण्डा नहीं है।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मो० आजम शाह, विनय जिंदल,पं रामकुमार तिवारी, पं ब्रिजेश तिवारी,राजीव जैन,मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी ,मो० उमर, पारस नौटियाल आदि मौजूद रहे।
