बजट से मजबूत होगी आत्मनिर्भर भारत की नींव भाजपा की बैठक
(कुशीनगर )।केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पारित बजट की विशेषता को जनसामान्य से अवगत कराने के मद्देनजर बुधवार को भाजपा तुर्कपट्टी मंडल की बैठक महुअवां स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट को अभूतपूर्व बताते हुए सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर अपना समर्थन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पारित ऐतिहासिक बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। गत 6 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन आयामों को छू रहा है, जो देश के सामान्य जन की आकांक्षा थी। बैठक को जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, विधानसभा प्रभारी अजय राय, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, भाजयुमो जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार तिवारी आदि ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा ने की व संचालन मंडल महामंत्री नूतन मिश्र ने किया। इस दौरान महेंद्र शर्मा, त्रिलोक मिश्रा, अनिरुद्ध दुबे, लल्लन कुशवाहा, प्रसिद्ध नारायण रावत, राजेश चौहान, दीपक कुमार, रामआधार चौहान, राजकुमार मद्धेशिया, रविप्रकाश मिश्र, विंध्यवासिनी मिश्रा, संतोष गोंड़, संतोष कुशवाहा, संजय सिंह, सुनील प्रसाद, सिकन्दर मद्धेशिया व चंदन शाही आदि मौजूद रहे।
