11 माह बाद खुला परिषदीय विद्यालय, छात्रों में उत्साह
(कुशीनगर )। तमकुहीराज विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला पांडेय में बुधवार को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाकर कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए विद्यालय खोला गया। 11 माह बाद विद्यालय खुलने पर विद्यालय को गुब्बारों तथा फूलों से सजा कर बच्चों का स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर, डैशबोर्ड, डस्टर, बेंच, डेस्क आदि को सैनिटाइज किया गया। स्टाफ व बच्चों ने मास्क लगाया था। छात्र तथा शिक्षक विद्यालय खुलने को लेकर उत्साहित है। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरण व मध्यान्ह भोजन भी कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी शिक्षक अपने स्तर से प्रेरणा लक्ष्य, आधार शिला ,सहज हस्त पुस्तिका का अध्ययन कर स्वयं अभिप्रेरित होकर शिक्षण अधिगम को सुगम बना रहे है। प्रधानाध्यापक इंदिरा सिंह, प्रशांत शर्मा, श्वेता पाण्डेय, रामाश्रय वर्मा, कृष्णगोपाल चतुर्वेदी, उपेंद्र पाण्डेय, जयप्रकाश चौरसिया, रामेश्वर यादव, संगीता यादव, प्रिया शर्मा, संध्या शर्मा ,रामचंद्र आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
