06 June, 2026 (Saturday)

पर्दे पर कूल नजर आने वाले पंकज त्रिपाठी को इस बात पर आता है गुस्सा

पर्दे पर अपने अंदाज से ऑडियंस का दिल जीतने वाले पंकज त्रिपाठी रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी जिंदा दिल और बेहद ही खुश मिजाज शख्स है। लेकिन एक ऐसी बात है जिससे पंकज त्रिपाठी बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने जागरण डॉटकॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत में इस बात का खुलासा किया है।

पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला बताती हैं, कि वैसे तो पंकज को गुस्सा कभी आता ही नहीं है मैंने काफी सालों के बाद उन्हें कुछ महीनों पहले ही गुस्सा करते देखा था। उन्होंने आगे बताया कि पंकज गुस्सा तब होते हैं, जब किसी बात की कोई शख्स उनके साथ अति कर दे। ऐसा एक बार हुआ था तब पंकज त्रपाठी को गुस्सा आ गया, वो भी सिर्फ 10 मिनट के लिए। उसके बाद शांत हो गए।

मृदुला ने बताया कि एक और बात है जिसपर पंकज को गुस्सा आता है। पंकज को प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल पसंद नहीं है और अगर किसी ने इनके सामने प्लास्टिक का इस्तेमाल किया तो पंकज को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। यहां तक कि मुझे पौधों का बड़ा शौक है तो अगर मुझे बाहर से पौधे लाने भी होते है तो मैं प्लास्टिक में पौधे लाने से बचती हूं। या फिर पंकज की नजरों से छुपा कर रखती हूं, नहीं तो वह बहुत नाराज होते हैं।

पंकज इस सवाल पर अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि प्लास्टिक पर्यावरण का दुश्मन है उससे बहुत नुकसान पहुचता है और मैंने खुद घर में कपड़े के काफी थैले रखे हुएं हैं ताकि मेरे घर में प्लास्टिक का कोई इस्तेमाल न हो। मैं खुद घर से थैला लेकर ही बाहर सामान लेने जाता हूं यहां तक कि अगर मैं शूटिंग कर रहा हूं, तो भी मैं अपनी स्टील या तांबे की पानी की बोतल लेकर जाता हूं। मैं कभी प्लास्टिक की बोतल में पानी तक नही पीता, तो ऐसे में अगर मेरे सामने मेरे घर मे या मेरा कोई अपना प्लास्टिक का इस्तेमाल करता है तो मैं वाकई बहुत गुस्सा हो जाता हूं।

मृदुला हंसते हुए बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहती है कि पंकज बहुत अलग इंसान है कई बार हम दोनों में कुछ बात हुई तो मैं कई बार गुस्सा हो जाती हूं। लेकिन तब भी यह मुझसे बहुत शांति से कहते हैं कि तुमने बिना बात किए दो दिन बर्बाद कर दिए लेकिन इस बारे में जरा शांति से सोचना तब मैं वाकई सोचती हूं और मुझे मेरी गलती का अहसास होता है और लगता है पंकज ने ठीक ही कहा था। तो ऐसे हमारा पैचअप हो जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *