06 June, 2026 (Saturday)

आलिया और रणबीर में से कौन है ज्यादा अमीर? इनकी नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। आलिया-रणबीर बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में भी जल्द ही शामिल होने वाले हैं। दोनों ही बॉलीवुड के टॉप स्टार हैं जो एक-एक फिल्म के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। दोनों की नेट वर्थ यानि कुल संपत्ति जानकर आप भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

रिपोर्टों के अनुसार, रणबीर की कुल संपत्ति लगभग 322 करोड़ रुपए है। इस संपत्ति में मुंबई में अपने शानदार घर के साथ-साथ देश भर में उनकी विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपए है। रणबीर को गाड़ियों का काफी शौक है, एक्टर लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (लगभग 1.6 करोड़ रुपये), मर्सिडीज-बेंज जी 63 एएमजी (लगभग 2.14 करोड़ रुपये), ऑडी ए 8 (लगभग 1.56 करोड़ रुपये), ऑडी आर 8 सहित कई शानदार कारों के मालिक हैं। इसके अलावा, रणबीर व्यक्तिगत रूप से कई ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं और जब ब्रांड एंडोर्समेंट की बात आती है तो वह एक पसंदीदा ब्रांड हैं। अपने 14 साल के करियर में इतना कुछ करने के साथ ही वह निश्चित रूप से बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं।

दूसरी ओर, आलिया की कुल संपत्ति की बात करें तो अपने 9 साल के लंबे करियर में काफी फिल्मों और एड में काम किया है। रिपोर्ट्स की माने तो आलिया की कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपए आंकी गई है। अभिनेत्री के पास बांद्रा में एक महंगा फ्लैट है जो उसी अपार्टमेंट परिसर में है जहां उनके बॉयफ्रेंड रणबीर रहते हैं। घर की अनुमानित कीमत 32 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, आलिया के पास एक वैनिटी वैन भी है जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया है।

आलिया के पास लंदन के एक पॉश इलाके में एक घर भी है जहां संपत्ति की औसत कीमत 10.4 करोड़ रुपये से 31 करोड़ रुपये के बीच है। कारों की बात करें तो अभिनेत्री के पास रोवर रेंज रोवर वोग (1.74 करोड़ रुपए, ऑडी ए6 (61 लाख रुपये) और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (1.37 करोड़ रुपये) सहित कई महंगी गाड़िया हैं।जब ब्रांड एंडोर्समेंट की बात आती है तो आलिया भी सबकी पसंदीदा हैं। डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया की ब्रांड वैल्यू लगभग 338 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वह टॉप 10 सेलिब्रिटी ब्रांड सूची में शीर्ष महिला सुपरस्टार में शामिल थीं। चूंकि रणबीर और आलिया दोनों ही पसंदीदा हैं, इसलिए ब्रांड उन्हें साथ रखना पसंद करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *