06 June, 2026 (Saturday)

पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफा

कुशीनगर। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  शुक्रवार को तरयासुजान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-28 पर स्थित चौकी बहादुरपर चौकी के समीप अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकडे गये इन अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो अदद ट्रैक्टर, दो अवैध चमंचा के साथ जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस लाइन मे मीडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने  बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो मे बुन्दा मियाँ संगठित गिरोह का सरगना है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कुशीनगर जनपद व आस-पास के क्षेत्रों से ट्रैक्टरों की चोरी करके  यूपी- बिहार में अच्छे दाम पर बेचते है। एसपी ने कहा कि अभियुक्तगणों ने पूछताछ मे जिले के विशुनपुरा थाना व कोतवाली हाटा क्षेत्र से भी ट्रैक्टर चुराने की बात स्वीकार की है साथ ही उन अभियुक्तों ने य़ह भी बताया कि रामप्रवेश नामक एक अन्य व्यक्ति जो हम लोगो के साथ का है वह  विशुनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी किए गए  ट्रैक्टर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेचने गया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि रामप्रवेश विशुनपुरा थाने का वांछित अभियुक्त है। एसपी ने कहा कि  बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर तरयासुजान थान मे  क्रमश मुकदमा अपराध संख्या- 95/2021, धारा 379, 41, 411 आईपीसी , मुकदमा अपराध सं0- 96/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बुंदा मियाँ व मुकदमा अपराध सं0-97/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोविन्दा प्रसाद के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त  पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुखबिर के सूचना पर तरयासुजान पुलिस ने बूंदा मियाँ पुत्र अलीअख्तर निवासी इंदरवा अब्दुल्ला थाना गोपालगंज टाउन जनपद गोपालगंज बिहार,  गोविंदा प्रसाद कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा निवासी मतया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार,  व जुगुल राय पुत्र स्व0 श्यामदेव राय निवासी मुकंदपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *