दलित समाज की विरोधी है सपा और बसपा : पवन भाई गुप्ता
कुशीनगर । सपा – बसपा की सरकारों ने दलितों व वंचितों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां तो खूब सेंकी लेकिन सत्ता में आने के बाद इन लोगों ने कभी दलित और वंचित समाज का उत्थान नहीं किया । इन दलो ने से सत्ता हासिल करने के लिए बाबा भीमराव अम्बेडकर को आगे कर दलित समाज के लोगो को ठगने का कार्य किया है।
ये बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( भाठवले ) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दलितो , वंचितों आदिवासियों , पिछड़ो , वनवासियों और महिलाओं सहित हर तबके के उत्थान के लिए कार्य किया । मोदी सरकार मे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दलित समाज को बिना किसी भेदभाव किए मिल रही है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्जवला योजना , या फिर मुफ्त बिजली कनेक्शन हो। इन योजनाओं से सभी जरुरतमंद लाभान्वित हुए है। इससे सबसे ज्यादा लाभ दलित व वंचित समाज को हुआ । इसलिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले ) लगातार 6 वषों से केंद्र में मोदी सरकार के सहयोगी दल के रूप में कार्य कर रही है । साथ ही उत्तर प्रदेश में आरपीआई , योगी सरकार को समय – समय पर एक सहयोगी दल के रूप में तमाम विषयों की यथास्थिति से अवगत कराती रहती है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2022 के लिए आरपीआई लगातार उत्तर प्रदेश में अपने संगठन के विस्तार में जुटी हुई है । अब तक करीब 40 से 45 जिलों में जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है एवं 16 मंडलों मे मडल प्रभारी बना दिए गए है । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बढ़ती ताकत को देखकर बसपा कैडर के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं । आरपीआई उत्तर प्रदेश में दलित – वचित समाज के लिए एक नये विकल्प के रूप में खड़ी है । लगातार पूरे उत्तर प्रदेश के अलग – अलग क्षेत्रों से लोग पार्टी से जुड़ रहे है । श्री गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार के आज 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं । योगी जी के नेतृत्व में पूर्वाचल में भयंकर रूप से व्याप्त संगठित अपराध को लगभग खत्म किया जा चुका है जिससे उत्तर प्रदेश की छवि में काफी सुधार हुआ है । बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रोजगार को लेकर सरकार को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा है । इस दौरान संगठन प्रदेश सचिव अशोक कुमार पाण्डेय, के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर दयाशंकर पाण्डेय, बनमाली कौशिक, जेबी सिंह, मृत्युंजय, अनिल तिवारी, अश्विनी प्रताप, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
