06 June, 2026 (Saturday)

पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने कर ली है सिक्रेट शादी ! एक्ट्रेस ने अब खुद बताई सच्चाई

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अपने एक वैन्चर मैशन के लिए प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माहिरा ने खुद से जुड़े फैन्स के सवालों का जवाब दिया। जिसमें पहला सवाल था ‘सिक्रेट शादी’।

माहिरा खान ने जवाब देते हुए कहा, “नहीं, मैंने गुपचुप तरीके से शादी नहीं की है।” “क्या आपने कोई अंगूठी देखी? अगर मेरी शादी हो गई तो मैं आप सभी लोगों को बता दूंगी। और क्या आपको लगता है कि अगर मैं शादीशुदा होती, तो आप सभी लोग नहीं जानते? क्यूंकि ये लोग सोशल मीडिया पर ऐसा स्टफ शेयर करते हैं (जिसमें कहा जाता है कि मेरी सगाई और शादी दोनों हो चुकी है) वो सब गलत है।

फिर माहिरा ने अपने ‘सीक्रेट हसबैंड’ को बुलाने का नाटक किया। “सिरी (अपने फोन पर वर्चुअल असिस्टेंट) मैं अपने गुप्त पति को फोन करना चाहूंगी,” उन्होंने कहा। जैसा कि सिरी ने जवाब देते हुए कहा, “गुप्त पति को बुलाओ,” बता दें कि माहिरा की पहले अली अस्करी से शादी हुई थी, लेकिन 2015 में उनका तलाक हो गया। वह अपने 11 साल के बेटे अजलान की सिंगल मदर हैं, जिसे वो अपना ‘वन एंड ओनली’ कहती हैं।

एक अन्य फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने (माहिरा) हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ एक फिल्म साइन की है, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा, “टॉम, माई लव, मुझे बहुत खेद है कि यह लीक हो गया। मैंने इसे बहुत देर तक छिपाने की कोशिश की। मुझे यकीन है कि आप उत्साहित हैं और मुझे यकीन है कि आपकी टीम ने इसे लीक कर दिया है। लेकिन वैसे भी, मैं आपसे जल्द ही मिलूंगी!”

बता दें कि महिरा खान जल्द ही पाकिस्तान के छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। ड्रामा सीरियल “हम कहां के सच्चे थे’ शे माहिरा 5 साल बाद टीवी पर लौट रही हैं। इंडिया में भी माहिरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है इन्हें शाहरुख खान के साथ रईस में नजर आईं थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *