ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, बोलीं- ‘मैं विज्ञापन के झांसे में आ गई’
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही सीधे तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक़ न रखती हों, लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। मीरा के पोस्ट आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसकी वजह से वो चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में मीरा का एक पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के बारे में बता रही हैं।
मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें खस्ता हालत में एक फोन कवर नज़र आ रहा है। एक्ट्रेस ने फोटोज़ शेयर करने के साथ ही जानकारी दी है उन्होंने एक स्लिंग फोन कवर मंगवाया थे, लेकिन जब वो डिलीवर हुआ तो बिल्कुल वैसा नहीं था जैसा दिखाया गया था। इस बात पर मीरा ने नाराज़गी भी जाहिर की है। एक्ट्रेस का कहना है स्लिंग कवर उन्होंने इसलिए मंगवाया था ताकी वर्कआउट के दौरान उन्हें फोन रखने में आसानी हो, लेकिन जस तरह के कवर की डिलीवरी हुई है उससे वो बहुत अपेसट हो गई हैं।
.jpg)
