06 June, 2026 (Saturday)

वृद्धा पेन्शन ह स्थान्तरण कार्यक्रम वर्चुअल सम्पन्न

( सिद्धार्थनगर ) राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन हस्तान्तरण कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0  योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बर्चुअल किया गया। एन0आई0सी0 सिद्धार्थनगर में इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  पुलकित गर्ग, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता उपस्थित थे।
राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेशन हस्तान्तरण कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद सुल्तानपुर, पीलीभीत, बुलन्दशहर, बलिया, चित्रकूट, कौशाम्बी, हाथरस, ललितपुर, महराजगंज एवं सोनभद्र के लाभार्थियों से संवाद किया गया। जनपद सिद्धार्थनगर में पेंशनरो को डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में रू0 1500 त्रैमासिक किस्त सीधे पेंशन की धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित किया गया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *