नव जवानों और किसानों से छल कर रही भाजपा सरकार : सिद्धार्थ सिंह
( सिद्धार्थनगर ) ग्राम पंचायत सेवरा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा का भंडाफोड़ कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आयी है किसानों , नव जवानों को छलने का काम किया है।
भंडाफोड़ रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है गरीबों ,किसानों और नवजवानो को छल रही है ,आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ता निष्ठा से लग जाएं आने वाली सरकार सपा की होगी । विशिष्ट अतिथि उग्रसेन सिंह ने उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार अच्छे दिन का सपना दिखा कर जनता को धोखा देकर सत्ता में आई है महगाई की मार से जनता बेहाल हो चुकी है। इसी का नतीजा है कि लोग ऊब कर सपा का समर्थन करने को बेताब हैं । कार्यक्रम को सागर पाठक शान , पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र पाठक और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता खुर्शीद खान ने किया
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमरेश पाठक , मनीष पाठक , अरुण चौधरी , इंद्र बहादुर चौधरी , खालिद खान , घनश्याम पासवान ,रमेश कुमार गौतम , गुलाम कुमार गौतम , राम सनेही गौतम समेत दर्ज़नो लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अक्षय सिंह ,बाबा इब्राहिम, जसवंत सिंह ,निज़ाम अहमद ,शरफ़्फ़ुद्दीन सहित आदि लोग मौजूद रहे।
