06 June, 2026 (Saturday)

नये स्वरुप में दिखेगा कोतवालेश्वर मन्दिर

लखनऊ। चौक चौराहा स्थित कोतवालेश्वर महादेव मन्दिर जल्द ही भव्य रूप में दिखेगा। वहां मंदिर के शीर्ष पर कोतवालेश्वर महादेव कैलाश पर्वत पर विराजे दिखेंगे। उनकी जटा में मांग गंगा और महादेव के पास त्रिशूल थामे मां पार्वती दिखेंगी। महादेव के दोनों ओेर नंदी महाराज विराजे दिखेंगे।
इस भव्य मन्दिर का माडल मन्दिर के महंत विशाल गौड देश ने देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को भेंट किया। नई दिल्ली में उनके सरकारी अवास पर बुधवार को उन्होंने राजनाथ सिंह के माध्यम से इस माडल को लांच किया। महन्त विशाल गौड़ ने मंदिर के नव निर्माण पूजन समारोह में राजनाथ सिंह को आने का आग्रह भी किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *