अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हुआ भीषण हादसा
सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के नादरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत एक अनियंत्रित ट्रक गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एयरपोर्ट बाउंड्री से टकरा गया । हादसे में ट्रक में बैठे लोग घायल हो गए । घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक और ट्रक में फंसे लोगों को बचाया जा सका ।
नादरगंज तिराहे के पास गुरुवार सुबह करीब 4 बजे कानपुर से लखनऊ की तरफ आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया । इसके बाद ट्रक दो अन्य ट्रकों को टक्कर मारते हुए एयरपोर्ट बाउंड्री के निकट लगे विद्युत पोलों में घुस गया । ट्रकों की भिड़ंत में कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए । ट्रक में बैठे ड्राइवर सहित अन्य लोग बुरी तरह से फंस गए । लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी । मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक के अंदर फंसे लोगों की काफी मशक्कत के बाद जान बचाई । लोगों को ट्रक के केबिन से निकालने में फायर ब्रिगेड की टीम को करीब 2 घंटे लगे । सभी लोगों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक विद्युत पोल से टकराने वाला ट्रकव उसका चालक मूल रूप से मध्य प्रदेश के दतिया का रहने वाला आसाराम पुत्र इंद्रपाल चालक है ।
