मिशन शक्ति के अन्तर्गत राज्य मंत्री ने महिलाओं को दिया सम्मान
सरोजिनी नगर लखनऊ सोमवार को सरोजनीनगर विकासखंड परिसर में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की लाभार्थियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया । कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है ।साथ ही उन्होंने गांव में साफ सफाई हेतु भी ध्यान देने के लिए विशेष निर्देशित किया । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा स्टाल भी लगाए गए । कार्यक्रम में ए डी एम सप्लाई आर डी पांडे, एस डी एम सरोजनीनगर किँशुक श्रीवास्तव, वी डी यो सरोजनी नगर प्रशांत राय, भाजपा के पदाधिकारी मनीष द्विवेदी, रेनू सिंह मुकेश कनौजिया, आशु शुक्ला, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व पीएम आवास की लाभार्थियों सहित लगभग 15 लोग उपस्थित रहे ।
