06 June, 2026 (Saturday)

सासंद ने बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा कर राहत सामग्री का किया वितरण ग्राम वासियों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

( सिद्धार्थनगर ) नदियों के बढ़े जलस्तर से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया है।पीड़ितों को तसल्ली देने के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने मटियार उर्फ भुतहवा व खैरी उर्फ झुंगहवां में राहत सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को किसी भी आपदा से बचाव के लिए पूरा इंतजाम कर रखा है।किसी भी ग्रामीण को बाढ़ से दिक्कत महसूस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह जनपदवासियों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा साधना चौधरी, बीडीओ सतीश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धार्थ चौधरी, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बबलू चौबे,मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,प्रधान गण चुल्हई,
शिवकुमार साहनी,दिनेश यादव,रामविनेश,सुरेन्द्र चौहान,रंगीलाल चौहान आदि मौजूद थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *