06 June, 2026 (Saturday)

सांसद फजलुर्रहमान ने किया आई पॉइंट हॉस्पिटल के आपरेशन थिएटर का उद्घाटन

डॉ सफीना तबस्सुम एम बी बी एस, एम एस, आई सर्जन के नये हॉस्पिटल देहरादून रोड अयोध्यापुरम महीपुरा स्तिथ आई पॉइंट के आपरेशन थिएटर का उद्घाटन सहारनपुर के सांसद  फजलुर्रहमान साहिब ने वरिष्ठ सोशल साइंटिस्ट मोहतरम जनाब तस्लीम अहमद साहिब की सदारत में किया  जिसमें प्रसिद्ध चिकित्सको डॉ कलीम, डॉ शादाब अंसारी, डॉ नसीम, डॉ जुल्फान, कर्नल मिन्हास, डॉ जोशी अध्यक्ष सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड, जनाब ज़ाहिद सिद्दीकी,आई पॉइंट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मुशाहिद सिद्दीकी नेसांसद फजलुर्रहमान साहिब का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि डॉ सफीना तबस्सुम जनपद के गौरव है जिन्होंने सहारनपुर जैसे छोटे शहर में फको और लेज़र जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान की है ये एक महत्वपूर्ण और साहसपूर्ण कदम है अंत मे नेशनल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ असलम खां ने सभी मेहमानों और माननीय सांसद  फजलुर्रहमान साहिब की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही बताया कि इससे पूर्व भी डॉ सफीना तबस्सुम जिन्होंने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से नेत्र विशेसज्ञ का कोर्स कर सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स में डिप्टी कॉमन्डेन्ट के पद पर रहते हुए भारत का गौरव बढ़ाया तदुपरान्त उत्तर भारत के सबसे बड़े श्रॉफ आई हॉस्पिटल में बतौर आई सर्जन के काम किया और फिर सहारनपुर की जनता की मांग पर सहारनपुर आयी, अंत मे सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया प्रोग्राम अत्यंत सफल और उत्साह जनक रहा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed