संप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल व गरिबों के लिए संजीवनी बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:आजाद अंसारी एक ही छत के नीचे 8 जोड़ों के निकाह व फेरे सम्पन्न कराऐ गय
(सहारनपुर ) ग्राम अम्बेहटा में मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना ‘सामूहिक विवाह समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रदेश संयोजक बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ भाजपा उ०प्र० वर्तमान उर्दू अकादमी उ०प्र०सरकार के सदस्य एम०आजाद अंसारी।इस योजना के अंतर्गत कुल 8 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया।इस मौके पर अंसारी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना है। शादी लायक हो जाने के बाद गरीब मां-बाप के लिए जो चिंता बनी रहती थी। पैसों की कमी के कारण जो गरीबी का दंश झेलते थे।उस गरीबी के दंश को मुख्यमंत्री ने बहुत हद-तक कम करके गरीब मां-बाप को बड़ी राहत देने का काम किया।यह सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लिए संकल्प बुध्द है। जिसका यह जीता जागता प्रमाण है।और अंत में वर-वधू और उनके माता-पिता ने मा०मोदी जी व मा०योगी जी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनकी लम्बी आयु कि कामना की।इस अवसर पर चेयरमैन मो०इनाम, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलशाना प्रवीन पति इनाम फुरकान,सभासद मो०दानिश,चो०जिंदा हसन,मो०अमजद, बड़े बाबू त्यागी जी हाफिज वाजिद अली, शहजाद ठाकुर, मुर्तजा भारती, शमीम हिरा आदि उपस्थित रहे।
