08 June, 2026 (Monday)

मनसुख मंडाविया ने लोगों से जल्द टीका लगवाने का किया आग्रह, वैक्सीन लगवाते हुए 108 वर्षीय व्यक्ति की तस्वीर की साझा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को 108 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना का टीका लगाते हुए एक तस्वीर साझा की है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले की यह तस्वीर साझा करते हुए मंडाविया ने लोगों से जल्द टीका लगवाने का आग्रह किया है। साथ ही देश को सुरक्षित करने में लोगों से मदद की अपील की है।

108 वर्षीय व्यक्ति की तस्वीर साझा करते हुए मांडविया ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक 108 वर्षीय व्यक्ति को टीका लग गया। अगर आपको अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगा है, तो इसे जल्द ही लगवाएं और देश की सुरक्षा में मदद करें।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में 66 लाख 09 हजार 113 (66,09,113) कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने के साथ भारत का टीकाकरण अभियान 141 करोड़ से अधिक हो गया है।

देश में ओमिक्रोन के कुल 415 मामले

भारत में 24 घंटों में कोरोना के 7,189 नए मामले दर्ज किए हैं। इस बीच ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले 415 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले 77,032 है, जो वर्तमान में 579 दिनों में सबसे कम हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.22 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 387 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से कुल मरने वाला का आंकड़ा 4 लाख 79 हजार 520 (4,79,520) हो गया है।

भारत में कोरोना की रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत

मंत्रालय ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटों में 7,286 मरीज इस वायरस से ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरुआत से अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 23 हजार 263 (3,42,23,263) हो गई है। भारत में कोरोना की रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में देशभर में 11 लाख 12 हजार 195 (11,12,195) कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक 67.10 करोड़ (67,10,51,627) कोरोना के टेस्ट किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *