06 June, 2026 (Saturday)

कोतवाली पडरौना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा सेवा समिति से जुड़े लोगों का हुईं बैठक में बोले नवागत कोतवाल निर्भय और तहसीलदार एमपी सिंह

कुशीनगर। कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसमें दुर्गा पूजा को लेकर चर्चा की गई। सदर तहसीलदार एसपी सिंह ने कहा दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। डीजे पर भी पूर्व की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। पूजा के लिए पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है। इसमें दुर्गा विसर्जन और पंडाल में डीजे नही बजाया जाएंगे। पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए पूजा संपन्न कराएंगे। इस बार रावण दहन कार्यक्रम की भी अनुमति लेनी होगी। अध्यक्षता एसडीएम सदर कल्पना जायसवाल ने की संचालन आफताब आलम ने किया। इस दौरान नवागत कोतवाल निर्भय कुमार सिंह,एसएसआई विकास यादव,आशुतोष जायसवाल,रत्नेश मौर्य, आहूत यादव,नागेंद्र सिंह दिग्विजय सिंह,ताहिर अली,लाल बाबू गुप्ता, गोल्डन वर्मा,धर्मनाथ केसरी,पप्पू मद्धेशिया, अर्जुन गुप्ता,ब्रिजा कुशवाहा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली, दिग्विजय सिंह,महेन्द्र, दीक्षित,विनय जायसवाल,राजीव कुमार पांडेय,ओमप्रकाश कुशवाहा,पंकज खरवार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *