कलश यात्रा के साथ हुआ नौ दिवसीय सरस्वती महायज्ञ का शुभारंभ,कलश यात्रा में शामिल हुई 551 कन्याये।
कुशीनगर । जनपद के तमकुही विकासखंड के ग्राम सभा महुअवां बुजुर्ग मे एतिहासिक के गुप्त कालीन सूर्य मंदिर के देवताल के समीप स्थित दुर्गा मंदिर के मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय सरस्वती महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के लिये कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से नये परिधानों में सुसज्जित सैकड़ों महिला व पुरुष बैंड-बाजे के साथ कलश थामे माता की जयकारा करते हुए तुर्कपट्टी, नोनियापट्टी, कोरया व सरिसवाँ होते हुए देवीपुर स्थित झरही माई मंदिर के समीप झरहि नदी पहुंचे।
वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया। कलश में जल भरकर भजन-कीर्तन करते हुए पुनः यज्ञ स्थल लौटे और यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। ज्ञात हो कि हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस साल भी मां सरस्वती नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है जो कि 13 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक चलेगा। इसमें विद्वान पंडित सुबह और शाम श्री राम कथा का रसपान करेंगे तथा भव्य भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
श्रीमती सत्य मणि त्रिपाठी के द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा यज्ञकर्त्ता संजय मिश्रा होंगे। इस दौरान कलश यात्रा को सफल बनाने में अनिल राय,विटटु शाही शैलेंद्र कुमार तिवारी, पप्पू शाही उर्फ सत्यानंद शाही, हरेश पटेल, संतोष गोंड,प्रमोद शर्मा अजय लाल श्रीवास्तव धर्मेद्र गोड भगेलु पटेल सुनील श्रीवास्तव, सन्दीप यादव शत्रुघ्न रावत, राजेश चौहान, मुकेश पासवान, नागेंद्र , यशवंत पटेल, रवि किशन, देवेंद्र ओझा, विकास पटेल, रोशन गोंड़,विवेक गोड मुकेश बहारन, सदावृक्ष, सोनू, लक्ष्मण, कन्हैया, अभिषेक दुर्गेश दुर्गा पूजा समिति के लोग इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
