06 June, 2026 (Saturday)

जाम के झाम और अतिक्रमण से जूझ रहा बढ़नी कस्बा , राहगीर परेशान

( सिद्धार्थनगर ) बढनी कस्बे के मालगोदाम से लेकर स्टेशन रोड पर आये दिन मालवाहक वाहनों का जाम लग जाने से पैदल आवागमन में लोगों को काफी दिक्कते हो रही है ,   इतना ही नहीं मालगोदाम तिराहे से नगर पंचायत जाने वाले रोड़ पर भी दुकानदार अपने दुकान का सामान सड़क में लगा लेते हैं और ग्राहक मोटरसाइकिल सड़क में खड़ा कर देते हैं जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता है नगर पंचायत कार्यालय पर जाने के लिए अधिकारियों को पैदल जाना पडता है नगर पंचायत पर चार पहिया बाहन ले जाना बडा़ कठिन हो जाता है प्रशासन के इस उदासीनता को लेकर क्षेत्रीय जनो में रोष व्याप्त है।
प्राप्त खबर के मुताबिक प्रतिदिन सैकड़ों मालवाहक गाडियां कस्बे के स्टेशन रोड से होकर भारत से नेपाल को जाती है। कस्बे के मेन रोड पर पैदल , बाइक और रिक्शा ऊपर से मालवाहक वाहनों की रेलम रेल लाइन की धमक से जाम लग जाता है जिससे राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि पूर्व में स्थानीय प्रशासन द्वारा  दोनों  रास्तों का अतिक्रमण हटवाया गया था परन्तु फिर जैसे का तैसा हो गया | बताया जाता है  नेपाल के कस्टम पास नेपाल को जाने वाली सिर्फ पाँच मालवाहक गाड़ियाँ कस्बा पार करेंगी तदुपरांत कस्टम पास पुनः पाँच गाड़ियों को तिराहे से कस्बे में प्रवेश करने दिया जायेगा लेकिन उक्त व्यवस्था वर्तमान में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण ध्वस्त हो चुकी है। कस्बे के उक्त मार्ग पर रोज गाड़ियों के रेलमरेल से जाम लग जाता है और लोग जाम के झाम से जूझते रहते हैं। कस्बे के दर्जनों बुद्धिजीवियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए जाम के झाम  और अतिक्रमण से छुटकारा दिलाये जाने की माँग की है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *