07 June, 2026 (Sunday)

IPL मेगा आक्शन में खर्च हुए 5 अरब से ज्यादा रुपये, यहां क्लिक करके एक साथ देखें 10 टीमों की पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए बैंगलोर में दो दिन के मेगा आक्शन का आयोजन किया गया। 12 और 13 फरवरी को नए सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने जमकर खिलाड़ियों पर बोली लगाई। हर किसी ने अपने चहेते खिलाड़ी पर उंची से उंची बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल किया। दो दिन की इस नीलामी में 5 अरब से भी ज्यादा रुपये की बोली लगाई गई।

बैंगलोर में शनिवार और रविवार (12-13 फरवरी 2022) को दो दिन मेगा आक्शन का आयोजन हुआ। इस नीलामी में टूर्नामेंट में उतरने वाली 10 टीमों ने हिस्सा लिया। 600 खिलाड़ियों के नाम को नीलामी की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसमें से 204 खिलाड़ियों को ही खरीददार मिली। इसमें से 67 विदेशी जबकि 137 भारतीय खिलाड़ियों की बोली लगी। बाकी के 396 को बिना किसी टीम में जगह मिले वापस लौटना पड़ा। इस नीलामी में 10 टीमों ने कुल ₹5,51,70,00,000 की बोली लगाई।

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत अगले महीने होनी है। इसमें 10 टीमों भाग लेंगी जिसमें लखनऊ और गुजरात की टीम नई होने वाली है। इससे पहले 8 टीमों पिछले लगातार कई सीजन से टूर्नामेंट का हिस्सा थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *