01 November, 2026 (Sunday)

नीता अंबानी ने NMACC में लॉन्च की ‘द लाइब्रेरी’, इवेंट में करीना-सैफ से शाहिद-मीरा समेत पहुंचे कई सितारे

नीता अंबानी ने 31 अक्टूबर 2026 को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में ‘द लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया और यह जगह 1 नवंबर 2026 से आम जनता के लिए खोल दी गई।
किताबों, सिनेमा, संस्कृति और बातचीत की दुनिया को एक साथ लाते हुए, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में ‘द लाइब्रेरी’ की शुरुआत की। NMACC ने इंस्टाग्राम पर इस उद्घाटन समारोह की एक झलक शेयर की और इस दौरान नीता अंबानी की ज्वेलरी ने खास ध्यान खींचा। उन्होंने ‘सोअरिंग स्पिरिट’ नाम का ब्रोच पहना था, जिसे मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वालेस चान ने डिजाइन किया है।
‘द लाइब्रेरी’ लॉन्च इवेंट में छाईं ईशा अंबानी
लाइब्रेरी लॉन्च इवेंट में ईशा अंबानी बेहद शानदार अंदाज में नजर आईं। इस खास मौके के लिए उन्होंने डेनिम जींस के साथ ब्रोकेड टॉप पहनकर एक स्टाइलिश लुक चुना। ईशा ने बहुत कम एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को पूरा किया और अपने लंबे बालों को खुला रखा। उनके बाल खुले हुए थे और कम एक्सेसरीज की वजह से उनके आउटफिट का खूबसूरत डिजाइन साफ तौर पर निखरकर सामने आ रहा था।
‘द लाइब्रेरी’ में शामिल हुए सितारे
‘द लाइब्रेरी’ लॉन्च इवेंट की शाम कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, विक्रांत मैसी, राजकुमार राव, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, ​​सोनाली कुलकर्णी और वेदिका पिंटो शामिल थे। इस इवेंट में किम शर्मा और सोहा अली खान नजर आईं। इनके अलावा काजोल, न्यासा देवगन, मनीष मल्होत्रा, कुशा कपिला, ओरी और फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा जैसे कई जाने-माने मेहमान भी वहां मौजूद थे।

नीता अंबानी ने NMACC में लॉन्च की ‘द लाइब्रेरी’
NMACC ने नीता अंबानी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘NMACC में द लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर हमारी संस्थापक नीता मुकेश अंबानी ने मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वालेस चान द्वारा डिजाइन किया गया बेहद खूबसूरत ‘सोअरिंग स्पिरिट’ ब्रोच पहना। किताबों, बातचीत और खानपान के लिए खास तौर पर तैयार की गई यह जगह इस खास मौके की गवाह बनी। ड्रैगनफ्लाई से प्रेरित यह ब्रोच सपनों, आजादी और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। यह कलाकृति बदलाव, आश्चर्य और नई खोज की खूबसूरती को दर्शाती है।’
‘द लाइब्रेरी’ की शुरुआत करने का उद्देश्य
मेहमानों का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘लाइब्रेरी किताबों, बातचीत और अच्छे खाने की जगह है। हम नई पीढ़ी के बीच किताबों और पढ़ने के आनंद को वापस लाना चाहते हैं’ किताबों, बातचीत और साझा अनुभवों पर जोर देते हुए, ‘द लाइब्रेरी’ का उद्देश्य एक ऐसी जगह बनाना है जो पढ़ने को बढ़ावा दे और साहित्य तथा संस्कृति के माध्यम से लोगों को एक साथ लाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed