06 June, 2026 (Saturday)

भारत के लिए 40 वनडे पारियां खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड केएल राहुल के नाम, कोहली छूटे पीछे

केएल राहुल बतौर वनडे कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी तरह से फेल रहे और उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी। बतौर बल्लेबाज उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में थोड़ा सा निराश किया। हालांकि दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 55 रन की पारी खेली थी, लेकिन पहले मैच में उनके बल्ले से 12 रन तो वहीं तीसरे मैच में महज 9 रन निकले थे। तीसरे मैच में 9 रन की पारी खेलकर केएल राहुल ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकार्ड तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए।

केएल राहुल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकार्ड

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट की पहली 40 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने केएल राहुल के नाम पर दर्ज हो गया। इससे पहले ये रिकार्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम पर दर्ज थे। केएल राहुल ने भारत के लिए खेलते हुए पहली 40 वनडे पारियों में 1585 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने इतनी पारियों में 1583 रन बनाए थे। अब कोहली को पीछे छोड़कर राहुल पहले नंबर पर आ गए हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में पहली 40 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर 1541 रन के साथ नवजोत सिंह सिद्धू हैं।

भारत के लिए वनडे की पहली 40 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 6 बल्लेबाज-

1585 रन- केएल राहुल

1583 रन- विराट कोहली

1541 रन- नवजोत सिंह सिद्धू

1531 रन- शिखर धवन

1447 रन- अंबाती रायुडू

1392 रन- MS Dhoni

केएल राहुल का वनडे क्रिकेट करियर

केएल राहुल के अब तक के वनडे क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 41 मैचों की 40 पारियों में 46.61 की औसत से 1585 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में वो अब तक 5 शतक और 10 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 112 रन रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *