06 June, 2026 (Saturday)

IND vs WI LIVE: अहमदाबाद टेस्ट का आज दूसरा दिन, विंडीज पर पकड़ बनाने उतरेगी टीम इंडिया, केएल राहुल-शुभमन गिल से धमाकेदार इनिंग्स की उम्मीद

IND vs WI 1st Test Match: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. फिलहाल भारतीय टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है.

India vs West Indies 1st Test Match, Day 2 Live Score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में खेला जा रहा है. आज (3 अक्टूबर) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. आज भारतीय टीम अपनी पहली पारी के स्कोर दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलेगी. केएल राहुल 53 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबााद हैं.

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी. भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. यशस्वी 36 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, साई सुदर्शन केवल 7 रन बनाकर चलते बने. इसके बद केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने पहले दिन के खेल में भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. राहुल तो अपना अर्धशतक भी पूरा करने में सफल रहे.

भारत का विकेट पतनः 68-1 (यशस्वी जयसवाल, 18.2), 90-2 (साई सुदर्शन, 24.5)

विंडीज की पहली पारी: सिराज की कातिलाना गेंदबाजी
पहली पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया. जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप और कप्तान रोस्टन चेज ही कुछ देर तक क्रीज पर टिक पाए. ग्रीव्स ने चार चौके की मदद से 48 गेंदों पर 32 रन बनाए. वहीं शाई होप ने 26 और रोस्टन चेज ने 24 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से तेज गेंदबज मोहम्मद सिराज ने चार विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह को तीन सफलताएं हासिल हुईं. कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला.

विकेट पतन: 12-1 (तेजनारायण चंद्रपॉल, 3.5 ओवर), 20-2 (जॉन कैम्पबेल, 6.1 ओवर), 39-3 (ब्रैंडन किंग, 9.6), 42-4 (एलिक अथानाज, 11.4 ओवर), 90-5 (शाई होप, 23.2 ओवर), 105-6 (रोस्टन चेज, 26.5 ओवर), 144-7 (खैरी पियरे, 37.5 ओवर), 150-8 (जस्टिन ग्रीव्स, 38.6 ओवर), 153-9 (जोहान लेन, 40.1 ओवर),162-10 (जोमेल वॉरवॉरिकन, 44.1 ओवर).

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स,जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, जोहान लेन, जेडन सील्स.

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज हेड टू हेड
कुल – 100 टेस्‍ट
भारत जीता- 23
वेस्‍टइंडीज जीता- 30
ड्रॉ- 47
—- समाप्त —-

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *