06 June, 2026 (Saturday)

इस कलर के सब्यसाची लहंगे में दुल्हनिया बनेगी आलिया भट्ट, वेडिंग थीम भी है खास

बॉलीवुड के हॉट कपल आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। इसी बीच शादी की खबरों के बीच होने वाली दुल्हनिया आलिया भट्ट ने पहली सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रिपोर्ट्स हैं कि पाली हिल स्थित रणबीर के घर ‘वास्तु’ के बैंक्वेट को 8 दिनों के लिए बुक किया गया है। शादी के फंक्शन के लिए कृष्णा राज बंगले को रोशनी से सजाया गया है। आलिया भट्ट के घर पर भी तैयारी जोरों पर चल रही है। शादी के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट के बारे में मोस्ट अवेटेड जानकारी सामने आई है। जैसी कि उम्मीद थी आलिया भी दूसरी बी-टाउन हसीनाओं की तरह सब्यसाची दुल्हन बनेगी। वह शादी के फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट पहनेंगी। एचटी की रिपोर्ट्स के मुकाबिक, डी-डे के लिए, आलिया एक पिंक सब्यसाची लहंगा पहनेगी, जिसके साथ मनीष मल्होत्रा ​​​​द्वारा डिज़ाइन किया गया एक मैचिंग का दुपट्टा होगा। शादी पेस्टल थीम पर होगी।

इस बीच, आलिया कर्जत में शूटिंग के लिए जा रही हैं। रणबीर और आलिया दोनों अपनी शादी से पहले अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में व्यस्त हैं। शनिवार को ही हमने ररणबी को स्टूडियो में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा। वहीं आलिया और रणबीर के हनीमून की खबरें आ रही हैं कि दोनों हालफिल हाल तो अपनी शूटिंग में इतने बिजी हैं कि मई या जून में ही कहीं जाने की सोचेंगे।

बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे। इससे पहले सनडे को ‘केसरिया’ गाने से दोनों का नया लव पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में इस कपल को एक इमोशनल हग करते हुए देखा गया। अयान मुखर्जी को लगा कि रामनवमी के दिन गाने का टीजर रिलीज करने का यह सही समय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *