21 October, 2026 (Wednesday)

शाह रुख खान की ‘जीरो’ के साथ रिलीज हुई थी ‘केजीएफ 1’ अब किंग खान की तारीफ में ‘रॉकी भाई’ ने कही ये बात

अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर दर्शक और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का पहला चैप्टर साल 2018 में रिलीज हुआ था। केजीएफ चैप्टर 2 के साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाह रुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। हालांकि किंग खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई थी।

अब अभिनेता यश ने शाह रुख खान की फिल्म जीरो और अपनी फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यश ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केजीएफ चैप्टर 2 से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं। साथ ही फिल्म के चैप्टर 1 की शूटिंग और रिलीज को दिनों को भी याद किया है।

जीरो और केजीएफ चैप्टर 1 के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने को लेकर यश ने शाह रुख खान की तारीफ की। उन्होंने किंग खान की तारीफ करते हुए, ‘शाह रुख खान, शाह रुख खान हैं, मैं उनके काम की तारीफ करता रहा हूं और उन्हें बहुत पसंद करता हूं। हमारे लिए हमने अपनी फिल्म की थी और यह अच्छी थी इसे हमने उसी डेट पर रिलीज किया जिसपर होनी थी।’

इसके अलावा यश ने और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर दर्शकों में इतनी एक्साइटमेंट के चलते दिल्ली व मुंबई के कुछ सेलेक्ट सिनेमाघरों में टिकटों के दाम भी बढ़ गए हैं। कुछ खास थिएटर्स में मुंबई की टिकटें 1500 रुपये प्रति टिकट की दर से बुक हो रही हैं, तो वहीं खबर है कि दिल्ली में यह दाम 2000 रुपये प्रति टिकट जा पहुंच गया है। खबर तो ये भी है कि मुंबई और पुणे में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के पहले दिन के पहले शो सुबह 6 बजे शुरू होने जा रहे हैं।

केजीएफ चैप्टर 2 में कन्नड़ सुपरस्टार यश के अलावा रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त और श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में है। डायरेक्टर प्रशांत नील की यह फिल्म करीब छह हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज हो रही है। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर फिल्म के सभी सितारों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed