विद्युत जामवाल की फिल्म ‘कमांडो: ए वन मैन आर्मी’ को हुए 9 साल, जताई खुशी
अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनके एक्शन के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब मंगलवार को उनकी फिल्म कमांडो ए वन मैन आर्मी को 9 साल पूरे हो गए हैं।
इस फिल्म में विद्युत के साथ पूजा चोपड़ा, जयदीप अहलावत, अदा शर्मा, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला ने मुख्य किरदार निभाया है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी एक अस्वीकृत भारतीय कमांडो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला को एक स्थानीय गुंडों से बचाने में मदद करता है। जो उससे शादी करना चाहता है।
फैंस का जताया आभार
कमांडो के 9 साल पूरे होने की खुशी में आईएएनएस के बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं आभारी हूं कि दर्शकों ने इस एक्शन थ्रिलर को अपना खूब प्यार दिया। एक हीरो वो है, जो लोगों को बेहतर होने के लिए प्रेरित करे और करण की भूमिका ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।
अभिनेता ने आगे कहा, मेरे लिए इस फिल्म में मुख्य आकर्षण एक्शन सीक्वेंस और बेहतरीन स्टंट थे। फिल्म के नौ साल पूरे होना याद दिलाते हैं कि एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस का इस फिल्म के लिए क्या मतलब था। दिलीप घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल मे करणवीर सिंह डोगरा का किरदार निभाया है, जो भारतीय सेना के 9 पैरा का एक कमांडो होता है। जबकि पूजा चोपड़ा ने सिमरन कौर का मुख्य किरदार निभाया है।
आईबी71 में आएंगे नजर
बता दें, इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म आईबी71 की शूटिंग में व्यस्त हैं।इस एक्शन ड्रामा फिल्म की काहनी साल, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विद्युत एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएगे। सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को हिला कर रख दिया था। साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों को युद्ध का में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कीं थीं। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण विद्युत जामवाल के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जा रहा है।
