06 June, 2026 (Saturday)

IBPS Clerk Prelims 2020: ‘इजी टू मॉडरेट’ आए प्रश्न, जानें उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं

IBPS Clerk Prelims 2020 Candidates’ Feedback: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2020 आज, यानी 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आज के परीक्षा की पहली पाली खत्म हो चुकी है और इसमें शामिल हुए उम्मीदवारों ने कठिनाई स्तर और पूछे गए प्रश्नों के प्रकारों के बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। ज्यादातर उम्मीदवारों ने पहली पाली की परीक्षा में प्रश्नों को इजी टू मॉडरेट बताया है। औसतन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 65 से 75 प्रश्नों को हल किया है।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2020 में तीन सेक्शन- अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जानी है। इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन से कुल 30 प्रश्न पूछे गए थे। पहले शिफ्ट की परीक्षा में ज्यादातर उम्मीदवारों ने बताया कि उन्होंने इंग्लिश लैंग्वेज में 20 से 25 प्रश्नों को अटेम्प्ट किया है। उम्मीदवारों ने इसे मध्यम से आसान बताया। वहीं, रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्नों को भी उम्मीदवारों ने इजी टू मॉडरेट बताया है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि उन्होंने इस सेक्शन में 19 से 24 प्रश्नों को हल किया है। इसके अलावा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से प्रश्न अन्य दो सेक्शन की तुलना में कुछ कठिन रहे। उम्मीदवारों ने इस सेक्शन के प्रश्नों को मॉडरेट बताया है।

गौरतलब है कि देश भर के पब्लिक सेक्टर बैंकों में क्लैरिकल कैडर के कुल 2,557 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण की आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 2020 विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर आज से आयोजित की जा रही है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन 5 दिसंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर, 2020 को किया जाना है। परीक्षा का आयोजन कुल चार शिफ्टों में किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *