07 June, 2026 (Sunday)

हनी सिंह करेंगे नेहा-टोनी कक्कड़ के साथ नया गाना रिलीज, पत्नी संग चल रहा है घरेलू हिंसा का केस

हनी सिंह जल्द ही अपनी नई एल्बम ‘कांटा लगा’ के साथ वापसी करने वाले हैं। गाने के पोस्टर में उन्हें नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ दिखाया गया है। उन्होंने पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस घोषणा के साथ अपलोड किया कि गाने का टीज़र 2 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा।

पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा “ये है मेरा अपकमिंग सॉन्ग #KantaLaga का फर्स्ट लुक’

रैपर और संगीतकार हिरदेश सिंह यानि यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। शालिनी ने अपने 118 पन्नों के मुकदमे में हनी सिंह पर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह और उसके परिवार के हाथों कथित शारीरिक, मौखिक और भावनात्मक शोषण का भी विवरण दिया है।

हनी सिंह, उसकी पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, “जब वह शो करने के लिए ट्रैवल कर रहे थे, तब उसने कई महिलाओं के साथ लगातार यौन संबंध बनाए” और “अपने यौन इरादों और अवैध संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए, कभी भी जनता के सामने यह खुलासा नहीं किया … कि वह शादीशुदा हैं”।

3 सितंबर को है पेशी

वहीं 28 अगस्त को कोर्ट ने लगातार दूसरी बार पेश नहीं होने के चलते हनी सिंह को फटकार लगई थी। हनी सिंह ने कोर्ट से पेश ना होने की छूट मांगी है। रैपर के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।’ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर साढ़े 12.30 बजे हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *