06 June, 2026 (Saturday)

हियुवा नेता सुभाष गुप्ता के निधन पर नगर पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

( सिद्धार्थनगर ) शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में हिंदू युवा वाहिनी नेता सुभाष गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता व मनोनीत सभासद रवीन्द्र कुमार वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज सुभाष गुप्ता जी की केवल स्मृतियाँ ही शेष ही रह गयी हैं। लोग उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद कर रहे है , उन्होंने नगर पंचायत की विस्तार नीति के साथ साथ सीमा विस्तारित क्षेत्रों की रूप रेखा बनाई थी और वहां भी साफ सफाई आदि पर जोर देकर उसे भी विकास की कड़ी में जोड़ने का काम किया था।
मनोनीत सभासद कृष्ण कुमार अग्रवाल ने श्रद्धांजलि सभा मे कहा कि शोहरतगढ़ के ऊपर इससे बड़ी विपत्ति नही आ सकती, ऐसा प्रतीत हो रहा है अब भी स्व० सुभाष गुप्ता हम लोगो के बीच मौजूद है , उनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता ।
इस दौरान नम आंखों से सभासद मनोज कुमार गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि अवधेश आर्या, सभासद संजीव जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि बाबू जी अंसारी, सभासद प्रतिनिधि अफसर अंसारी, सभासद राजकुमार, सभासद प्रतिनिधि मुकेश गौड़, सभासद लालजी गौड़, नियाज़ अहमद शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मनोनीत सभासद रेखा अग्रहरि, नगर पंचायत के लिपिक जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी,
सफाई नायक श्रीनिवास, कर्मचारी कमलेश कुमार गुप्ता, धीरेन्द्र तिवारी, बीडी कसौधन, सूरज निगम, अक्षय कसौधन, अंकित गुप्ता, मलखान कन्नौजिया, दुर्गेश अग्रहरि सहित बोर्ड के सभी सफाईकर्मी आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *