06 June, 2026 (Saturday)

Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें क्या चल रहे हैं रेट

वायदा कारोबार में बुधवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह 10:10 बजे दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 61 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले वाले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 50,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सप्ताह की तीसरे कारोबारी सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव मंगलवार की तुलना में बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:36 बजे दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 241 रुपये यानी 0.39 फीसद की गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 62,281 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 149 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 63,758 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले मंगलवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 1.70 डॉलर यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 1,910.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का भाव 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 1,908.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.10 डॉलर यानी 0.41 फीसद की गिरावट के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.08 फीसद की तेजी के साथ 24.39 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed