ग्लोकल विश्वविद्यालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहारनपुर के तत्वधान में लगाया।
( सहारनपुर ) विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर। जिस के मुख्य अतिथि श्री अनंत कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन ग्रामीण न्यायालय बेहट रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ विधि विभाग के मूट कोर्ट में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर सतीश शर्मा जी ने अतिथियों का स्वागत करके किया मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को उनके मौलिक अधिकार व कर्तव्य को समझाया।कार्यक्रम में श्री पंकज गुप्ता जी एडवोकेट पैनल श्री अशोक कुमार जी पैनल एडवोकेट श्री मुकेश सैनी जी पंकज ठाकुर जी अजरा प्रवीण जी ने अपने विचार रखे और बच्चों को उनके विधिक अधिकार व एफ आई आर कैसे की जाती है। इसके बारे में समझाया। कार्यक्रम का समापन उप कुलपति प्रोफेसर एनके गुप्ता जी ने अतिथियों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित करके किया इस कार्यक्रम का संचालन विधि विधि विभाग के डीन डॉ वीर नारायण ने किया। कार्यक्रम में डॉ मंजूर खान एसोसिएट प्रोफेसर, रेशमा ताहिर असिस्टेंट प्रोफेसर, वाजिद खान असिस्टेंट प्रोफेसर, अंबुज मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर, वैशाली असिस्टेंट प्रोफेसर व चांद उस्मानी असिस्टेंट प्रोफेसर व सभी विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अतिथियों के साथ विधि विभाग के सभी शिक्षक गण शेरपुर पेलो गांव पहुंचे।वहां पर प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए तथा न्याय अधिकारी श्री अनंत कुमार द्वारा ग्रामीणों को विधिक जागरूकता की जानकारी दीतथा विधि विभाग के डीन डॉ वीर नारायण ने ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकार के बारे में जानकारीदी तथा ग्लोकल विश्वविद्यालय बनाने के उद्देश्य को समझाते हुए यह बताया कि हाजी मोहम्मद इकबाल ने विश्वविद्यालय की स्थापना इसलिए की है जिससे गरीब व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ सके और यहां पर अध्ययन कर सकें।
