06 June, 2026 (Saturday)

फाइनल मुकाबले में स्टार इलेवन ने स्पार्टन को 13 रनों से किया पराजित वासा प्रीमियर लीग कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता

( सिद्धार्थनगर )l तहसील क्षेत्र के ग्राम वसादरगाह में चल रहे वासा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वासा दरगाह पश्चिम की टीम स्टार ईलेवन ने वासा दरगाह दक्षिण की टीम स्पार्टन को 13 रनों से पराजित कर विनर कप पर अपना कब्जा जमा लिया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह में रविवार की शाम स्टार इलेवन व स्पार्टन के बीच काफी रोमांचक मुकाबला रहा। स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 118 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कियाl जिसमें अरमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गेदो पर 61 रनों का योगदान दिया। वही सुल्तान ने 19 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन की टीम 8 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 105 रन ही बना पाईl स्पार्टन की तरफ से सर्वाधिक स्कोर शरीफ ने 19 बोलों पर 37 रन बनाए। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को प्रतियोगिता आयोजक काजी अहमद मुख्तार उर्फ सब्बू ने कप व पुरस्कार देकर सम्मानित किया l इस दौरान काजी मोईद उस्मानी, राजू गारमेंट,जावेद मोईज, समाजसेवी काजी फरीद अहमद, गुलजार,गुलाब आदि मौजूद रहे l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *