किसानों की हत्या मंगाई बेरोजगारी और जर्जर सड़कों की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने निकाली पदयात्रा
कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी के तरफ से शुक्रवार को खिरकिया बाजार से पदयात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा की किसान विरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी पडरौना विधानसभा में जर्जर सड़क और सूखे गन्ने की खेती का किसानों को मुआवजा को लेकर पडरौना विधानसभा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल मंटू के अगुवाई में खिरकिया से महादेवा तक पद यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया । इसके बाद पदयात्रा खिरकिया पड़री,पीपरपाती,सोनवल पचफेणा होकर महादेवा पहुंची। इसके बाद महादेवा बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल मंटू ने कहा आज आम जनता की महंगाई की मार नहीं झेल पा रही है,डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम बढ़ाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान एवं मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दिया है,भारी बारिश होने के कारण किसानों के गन्ने सूख गए हैं,केले की फसल बर्बाद हो चुकी है,इसके लिए सरकार को तत्काल किसानों को राहत पैकेज का ऐलान करना चाहिए। श्री जायसवाल ने आगे कहां की पडरौना क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है, लगातार धरना प्रदर्शन विरोध के बावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार गड्ढे मुक्तसर का दावा खेल होती नजर आ रही है। क्षतिग्रस्त से पडरौना क्षेत्र के लोग बेहाल है। इसके बाद वे महंगाई बेरोजगारी लूट हत्या के बढ़ते ग्राफ पर यूपी के योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। तथा के गेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लेते हुए तेरह वर्ष से पडरौना में विकास के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। इस दौरान टीएन सिंह,विधानसभा प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव ब्रज भूषण गुप्ता,फूल बदन चौहान,संतोष श्रीवास्तव, मनीष कुमार गौड़,श्याम प्रताप गुप्ता,मुन्ना चौहान, आशिक अली,किताब अली,विजेंद्र गुप्ता,पंकज शर्मा,अभिषेक बंका, शैलेश ब्याहुत,रामायण पटेल,पुनीत त्रिपाठी, विष्णु यादव,कृष्णा पटेल,मंटू जायसवाल, सुमित चौरसिया, अखलाक खाना,साबिर अली,कृष्ण प्रताप सिंह चंदन आदी मौजूद रहे।
