06 June, 2026 (Saturday)

ईडी के शिकंजे में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, पांच घंटो से हो रही है पूछताछ

बॉलीवुड पर इन दिनों ईडी और एनसीबी दोनों का ही शिकंजा कसता जा रहा है। जहां एक तरफ एनसीबी बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल पर लगातार जांच कर कई सितारों को कब्जे में ले रही है तो वहीं ईडी की नजर भी कई सेलब्स पर है। इसी कड़ी में हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी ईडी (इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट) के निशाने पर आ गई है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस से ईडी के द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है।

दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक अभिनेत्रीजैकलीन फर्नांडीज के ऊपर ईडी ने शिकंजा कसा है। बीते पांच घंटों से अभनेत्री के साथ प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ कर रही है। जैकलीन से पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में की जा रही है। ये पूछताछ अभिनेत्री से दिल्ली में चल रही है। इससे पहले अभिनेत्री यामी गौतम से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

जैकलीन फर्नांडीज से इस मामले में गवाह के रूप में पूछताछ की जा रही है। मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। जिसके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस पहले से ही दर्ज है। सुकेश इस समय तिहाड़ जेल में बंद है ये मामला तब सामने आया जब जेल केअंदर से ही सुकेश ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। इसी मामले में अभिनेत्री यामी गौतम से भी 7 जुलाई को पूछताछ की जा चुकी है।

वहीं बात करें जैकलीन फर्नांडीज के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाली हैं। जैकलीन के साथ इस फिल्म अर्जुन कपूर, यामी गौतम और सैफ अली खान भी होंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिला है। ये फिल्म 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *