06 June, 2026 (Saturday)

दर्जनों महिलाओं ने आँगनबाड़ी पर खाद्यान्न आदि वस्तुएँ न देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की माँग की

( सिद्धार्थनगर ) विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत धनौरा में विगत कई महीनों से महिलाओं और बच्चों में वितरित होने वाला खाद्यान्न जिम्मेदारो की मिली भगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और दर्जनों महिलाओं ने स्थानीय आँगनबाड़ी कार्यकत्री पर खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की माँग की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत धनौरा निवासिनी बुधना , सुमिरता , शान्ती , फूलमती , दुर्गावती , महिन्का , शोहरता , जानकी देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने आँगनबाड़ी कार्यकत्री पर आरोप लगाते हुए बताया कि कई महीनों से आँगनबाड़ी द्वारा किसी प्रकार का कोई खाद्यान्न नहीं वितरण किया जा रहा है। आँगनबाड़ी केन्द्र पर जाने के बाद वापस कर दिया जाता है। बालविकास परियोजना विभाग की ओर से गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा अतिकुपोषित बच्चों में वितरण किया जाने वाला दाल , तेल ,  चावल , गेहूँ आदि का बन्दरबाँट होने का मामला गरम होने पर कतिपत जिम्मेदारो के हाथ पाँव फूल जाने की खबर है। जानकार सूत्रो की माने तो उक्त ग्राम पंचायत की शिकायत महज एक बानगी है यदि मामले का सही ढंग से उच्चाधिकारियो द्वारा पड़ताल की जाय तो उक्त विभाग में व्यापक पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खुल जायेगी।
बताया जाता है कि बाल विकास विभाग में संचालित योजनाओं को क्रियान्वित कराने को लेकर ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भी भागीदारी है बावजूद इसके न तो गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा अतिकुपोषित बच्चो को खाद्यान्न मिल पा रहा है और न ही अन्य सामग्री ।
उक्त के सम्बन्ध में प्रधान प्रतिनिधि अलीमुल्ला ने बताया कि विगत कई महीनों से उक्त विभाग द्वारा गाँव में आँगनबाड़ी द्वारा किसी प्रकार की कोई खाद्यान्न सामग्री वितरित किया गया है जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।
उक्त के सम्बन्ध में सीडीपीओ से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *