डोनाल्ड ट्रंप ने 15 लोगों की सजा को किया माफ, रूसी जांच में दोषी पाए गए दो लोग भी शामिल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को 15 लोगों को माफी दे दी। इनमें रॉबर्ट मुलर की जांच में दोषी पाए गए दो लोग और उनके रिपब्लिकन सहयोगी भी शामिल हैं। इनमें इराक के नागरिकों पर गोलीबारी करने वाला सराकरी ठेकेदार भी शामिल है। इस दौरान ट्रंप के पूर्व सलाहकार जॉर्ज पापाडोपोलस, अमेरिकी संसद के सदस्य डंकन हंटर और क्रिस कोलिंस व इराक नरसंहार में शामिल चार ब्लैकवाटर गार्ड्स को क्षमा प्रदान किए गए। इनमें नीदरलैंड के वकील एलेक्स वैन डर जवान शामिल हैं। इनको मुलर जांचकर्ताओं से झूठ बोलने के लिए दोषी मानते हुए 30 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई थी।
पापडोपोलोस को 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी साजिश की जांच में दोषी पाया गया था। उन्हें रूस के लिए कथित तौर पर हुई बैठकों के समय को लेकर 2017 में एफबीआइ एजेंटों को झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया था। एक छोटी दवा कंपनी द्वारा दवा का परीक्षण विफल रहने के बारे में कोलिंस को पता चला था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे और अन्य लोगों को शेयर बाजार में होने वाले आठ लाख डॉलर के नुकसान से बचने में मदद की बात स्वीकारी थी। इसके बाद उन्हेंने दो साल व दो महीने की कैद की सजा हुई थी। हंटर को अभियान कार्यक्रमों की राशि चुराने और इसका इस्तेमाव दोस्तों के साथ घूमने और बेटी की बर्थडे पार्टी खर्च करने के मामले में 11 महीने की सजा हुई थी।
पिछले महीने के अंत में, ट्रंप ने अपने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन को माफी दे दी थी, जो मुलर की जांच के संबंध में भी आरोपी पाए गए थे। ट्रंप ने उन्हें क्षमा तब प्रदान किया जब न्याय विभाग फ्लिन के खिलाफ अपना मामला वापस लेने की मांग कर रहा था। उन्हें रूसी राजदूत के साथ अपने संपर्कों को लेकर एफबीआइ से झूठ बोलने के लिए दोषी ठहराया गया था, जिससे इस मामले का नाटकीय अंत हुआ।
