06 June, 2026 (Saturday)

जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा अन्न महोत्सव जिलाधिकारी कोटे की दुकानों पर 5 अगस्त को होगा पीएम लाइव

( सिद्धार्थनगर )। आगामी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद में भव्य रूप से अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए 4 अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
उपरोक्त बाते जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कही। वह सोमवार को लोहिया कलाभवन में अन्न महोत्सव के सम्बन्ध में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी नोडल अधिकारियों को उनके ड्यिूटी की सूचना मिल जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अन्न महोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा। वहां पर लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 2 किग्रा चावल, 3 किग्रा गेहूॅ दिया जाना है। राशन की दुकानो पर एलईडी/टीवी के माध्यम से  प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक उचित दर दुकानो पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना सुनिश्चित करे। कार्यक्रम की सफलता हेतु ग्राम स्तरीय कर्मचारियों तथा स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भी सहायता ली जाए। उचित दर दुकानो पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अवश्य करे तथा साफ सफाई करा ले। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि 4 अगस्त 2021 से पूर्व प्रत्येक दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चत करे।  इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्त, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, डुमरियागंज त्रिभुवन, इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह, पी0डी0 सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *