06 June, 2026 (Saturday)

गौ सेवा को प्राथमिकता के आधार पर दिनचर्या में शामिल करना जरूरी – जिलाधिकारी एसराज लिंगम

कुशीनगर।गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री पिंजरापोल गौशाला में पिंजरापोल कमेटी द्वारा इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गौ सेवा एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें मानव जाति का कल्याण संभव है गौ माता का दूध  गोमूत्र गोबर सभी अत्यंत उपयोगी हैं ।इसका अधिक से अधिक प्रचार करके इसकी उपयोगिता को लोगों में बताया जाए जिससे गौमाता एवं मानव जाति दोनों का ही उत्थान और कल्याण हो सके। उक्त विचार पिंजरापोल गौशाला पडरौना के 129 वें गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में  अतुल सिंह  उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग लखनऊ ने व्यक्त किए ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गौशाला परिसर से नगर भ्रमण के साथ शुरू हुई और पूरे दिन हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता  एस राज लिंगम  जिलाधिकारी कुशीनगर ने करते हुए अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा को प्राथमिकता के आधार पर दिनचर्या में लाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही  जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौ सेवा के निमित्त चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मवीर गोविंदराव भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी कुशीनगर ,उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी पडरौना सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा गौ सेवकों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। गौशाला कमेटी द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गौशाला कमेटी के अध्यक्ष इंद्र चंद्र अग्रवाल मंत्री गौरीशंकर अग्रवाल, संजय मारोदिया , अजय सराफ ,सतीश जिंदल , प्रदीप चहाड़िया ,प्रदीप अग्रवाल ,जगदंबा अग्रवाल, सुशील टिबड़ेवाल , सुनील कुमार बगड़िया, एडवोकेट विनोद गौतम सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *