06 June, 2026 (Saturday)

लगातार दूसरे दिन 15 हजार से कम आए कोरोना के मामले, 27 हजार हुए रिकवर, 302 लोगों की मौत

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 13,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24 घंटों के दौरान 26,988 लोग ठीक हो गए जबकि 302 की मौत हो गई।

सक्रिय मामले घटकर हुए 1,34,235

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस घटकर 1,34,235 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 4,28,94,345 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4,22,46,884 लोग ठीक भी हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5,13,226 हो गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 13,166 नए मामले आए, 26,988 रिकवरी और 302 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 4,28,94,345

सक्रिय मामले: 1,34,235

कुल रिकवरी: 4,22,46,884

कुल मौतें: 5,13,226

कुल वैक्सीनेशन: 1,76,86,89,266

176.79 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

कोविन वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में अब तक 1,76,79,09,639 कोविड की खुराक दी जा चुकी है। 96,47,24,946 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 78,46,18,610 दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा अब तक 1,85,66,083 प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *