06 June, 2026 (Saturday)

सेनानायक डॉ सतीश कुमार के निर्देशन में एसडीआरएफ व अन्य की संयुक्त मॉक ड्रिल सरोजिनी नगर लखनऊ

सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के अमौसी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में मंगलवार को दोपहर 11:22 बजे टैंक से तेल रिसाव से अचानक आग लगने की घटना पर पहले एचसीएल लोकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश गई किंतु आग पर काबू न पाने पर एचसीएल कर्मियों द्वारा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,  सीआईएसएफ व अग्निशमन लखनऊ को तत्काल सूचना देते हुए आग लगने की घटना की जानकारी दी गई । जिस पर सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू बचाव कार्य में जुट गए । जिनमें कुछ कर्मचारी बचाव कार्य में झुलस गए जिन्हें एंटीफायर सूट पहने एसडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाला । मौके पर मौजूद आपात मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार कर उच्च चिकित्सालय भेजा । इस दौरान एसडीआरएफ के सहायक सेनानायक आत्म प्रकाश यादव दलनायक चंद्रशेखर के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रहे जवानों को दिशा निर्देशन देते रहे । दूसरी तरफ टैंक नंबर अट्ठारह की छत पर सर्च दौरान कुछ कर्मचारी बेहोश मिले जिन्हें हार्नेस के सहारे नीचे उतारा गया । वहां मौजूद कर्मचारियों ने जवानों की जाबांजी पर खूब तालियां बजाई। इस दौरान एसडीआरएफ के सहायक सेनानायक आत्मप्रकाश यादव, दलनायक चंद्रशेखर, प्लाटून कमांडर ओमकार यादव, मनोज गौतम, हेड कांस्टेबल रामप्रकाश, आरक्षी अनुराग दुबे, सौरव सिंह, अजय यादव, इंद्रजीत, तोयम सिंह आदि ने मेरिकल पोस्ट पर प्रभावितों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया । इस प्रकार सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत माकड्रिल संपन्न हुआ
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *