06 June, 2026 (Saturday)

राशन सप्लाई कार्यालय सरोजनी नगर में नहीं होता बिना पैसे कोई कार्य

सरोजिनी नगर लखनऊ  सरोजनी नगर विकास खंड परिसर मे बने  राशन सप्लाई कार्यालय मे भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना शुल्क लिए कोई कार्य नहीं किया जाता । यहां तक कि यहां के नियमित कर्मचारी खुद कार्य नहीं करते और बाहर के व्यक्तियों को लाकर फीडिंग का कार्य कराते हैं। जब वहां के नियमित कर्मचारी पंकज सिंह से पूछा गया, इन कर्मियों का  पैसा किस मद से और कहां से आता है तो उन्होंने सीधा सा जवाब दिया आप से क्या मतलब । इस कार्यालय के कर्मचारियों और क्षेत्र के कुछ कोटेदारों की मिलीभगत से गरीब पात्र लाभार्थियों का शोषण हो रहा है, जिसकी कोई सुनने वाला नहीं है ।  सादुल्लानगर के कोटेदार नौशाद अली के भ्रष्टाचार की शिकायत करते ग्रामीणों की वीडियो वायरल हुई। उस खबर से संबंधित जानकारी लेने हेतु सादुल्लाह नगर के कोटेदार का नंबर प्राप्त करने हेतु जब पंकज सिंह से सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की सूची मांगी गई , उन्होंने कहा हर चीज का शुल्क लगता है । ऐसे तो दिन भर में पचासों लोग आते हैं किस-किस को सूची उपलब्ध कराऊंगा। इस कार्यालय में भ्रष्टाचार का आलम यह है चाहे नए कार्ड का आवेदन करना हो या किसी के परिवार का सदस्य छूटा हो नाम बढ़वाना हो बिना सुविधा शुल्क लिए कोई कार्य नहीं होता । सुविधा शुल्क दिए कोई कार्य ना होने और नियमित कर्मचारी को सिर्फ बैठ कर मोबाइल पर गेम खेलने जैसे कृत्य की जानकारी जब पत्रकारों द्वारा एडीएम सप्लाई लखनऊ को दी गई। उन्होंने कहा मैं एसडीएम सरोजनीनगर को अभी तत्काल सूचित करता हूं वो कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगी । किंतु एसडीएम सरोजिनी नगर द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। पत्रकारों द्वारा 10 से अधिक बार एसडीएम सरोजिनी नगर को फोन किया गया घंटी बस्ती रही किंतु उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा ।ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह दावा भ्रष्टाचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई कैसे साकार होगा ?
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *