06 June, 2026 (Saturday)

नगर वासियों को पत्रक बांट 20 अक्टूबर को मोदी की रैली में जाने के लिए चेयरमैन विनय जायसवाल ने किया लोगों से किया अपील

कुशीनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 20 अक्टूबर को जनपद में आगमन होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन और कुशीनगर मेडिकल कॉलेज का सीरियस होना है। शनिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में नगर के विभिन्न मोहल्लों में पत्रक बांटकर इस कार्यक्रम में लोगों को बड़ी संख्या में जाने की अपील की। इसके बाद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के मेन रोड,तिलक चौक, कोतवाली रोड,धर्मशाला रोड,सेंट्रल बैंक रोड, विवाह भवन रोड समेत नगर के प्रमुख चौक चौराहे पर पत्रक बाट कर प्रधानमंत्री की रैली में जाने के लिए समर्थन अभियान चलाया। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महत्ता और उससे होने वाले क्षेत्र के विकास के प्रति लोगों को बारे में बताते हुए जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,रामाश्रय गौतम,पवन जयसवाल, अनूप गौड, आकाश वर्मा,आनंद रावत,अर्जुन पटेल,सचिन साह,मानस मिश्रा,संदीप चौरसिया, गौतम गुप्ता,मनीष सिंह, संजय सिंह,रोहित शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया,भोला साह,दीपक श्रीवास्तव, विनय गोंड,अभय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *