सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण चल रही है परीक्षाएं अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय डुमरियागंज परीक्षा केंद्र पर सचल दस्ते ने परीक्षार्थियों की ली सघन तलाशी
( सिद्धार्थनगर )l विश्वविद्यालय द्वारा संचालित महाविद्यालय की परीक्षाए अबुल कलाम आजाद एई महाविद्यालय जबजऊंवा, डुमरियागंज पर शांतिपूर्ण और नकल विहीन चल रही है l मंगलवार को की प्रातः कालीन बी ए भाग 2, गणित तथा अंग्रेजी प्रथम प्रश्न, बीएससी दित्तीय वर्ष की गणित प्रथम प्रश्न तथा संध्या कालीन परीक्षा में बीए भाग-3 की शिक्षा शास्त्र तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में परीक्षार्थी सम्मिलित हुएl
परीक्षा के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अबू सुफियान मलिक व आंतरिक उड़ाका दल प्रभारी रानू श्रीवास्तव ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली l हालांकि इस दौरान परीक्षार्थियों के पास से कोई भी नकल सामग्री नहीं पाई गई l परीक्षा नकल विहीन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई l सहायक केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर मोहम्मद आजम ने बताया कि महाविद्यालय पर स्नातक व स्नाकोत्तर की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्ण और नकल विहीन चल रही है l
