भाजपा राष्ट्रवाद , हिन्दुत्व और अन्त्योदय तीन मुद्दों पर कार्य करती है : पंकज चौधरी
( सिद्धार्थनगर ) बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, हिन्दुत्व और अन्त्योदय पर हमेशा कार्य करती चली आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करके अखण्ड भारत का निर्माण करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।उन्होंने कहा कि अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराममन्दिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री आवास, शौचालय व बिजली पहुंचाने का काम किया है।देश व प्रदेश में विकास हो रहा है।इस मौके पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि पंकज चौधरी को केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाकर पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। पंकज चौधरी पूर्वांचल के ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े नेता हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार एक बार पुनः पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।अंत में आयोजिका साधना चौधरी व सिद्धार्थ चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, महराजगंज विधायक जयमंगल कन्नौजिया, बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,जिलाध्यक्ष गोविंद माधव,जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य,रामकुमार कुंवर,परमात्मा पाण्डेय,बृजबिहारी मिश्र, दिलीप चतुर्वेदी,कन्हैया पासवान,सिद्धार्थ पाठक, विपिन सिंह,विनीत कमलापुरी , सुनील अग्रहरि , संजय जायसवाल , प्रधान संघ अध्यक्ष बब्लू चौबे , महामंत्री दिलीप पाण्डेय आदि मौजूद थे।
