21 October, 2026 (Wednesday)

तालिबानी आदेश-हैरतअंगेज प्रतिबंध, अफगानिस्तान में अब महिलाएं हरे-भरे बगीचों और रेस्टोरेंट में नहीं जाएंगी

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को लेकर एक के बाद एक तालिबानी आदेश जारी किए जा रहे हैं। अब तालिबान ने हेरात प्रांत में बगीचों या हरे स्थानों वाले रेस्तरां में परिवारों और महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। द एसोसिएटेड प्रेस ने एक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा, “अफगानिस्तान में ये आदेश  धार्मिक विद्वानों और जनता के सदस्यों की तरफ से की गई शिकायतों के बाद दिया गया है। लोगों की भावनाओं का पालन किया गया है। तालिबानी सरकार ने सोमवार (10 अप्रैल) को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बगीचों या हरे-भरे स्थानों वाले रेस्तरां में परिवारों और महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

किस वजह से लगाया गया है प्रतिबंध, जानिए

तालिबान सरकार के  मुताबिक मौलवियों ने अपनी शिकायत में कहा कि ऐसी जगहों पर पुरुष और महिलाओं की भीड़ होने लगी है, इसीलिए ऐसी जगहों पर महिलाओं को नहीं जाने देना चाहिए। इसके बाद अफगान अधिकारियों ने कहा कि हिजाब न पहनने और महिला-पुरुष के एक जगह पर होने की वजह से प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल ये  प्रतिबंध केवल हेरात प्रांत में हरे-भरे स्थानों वाले रेस्तरां पर लागू किया गया है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हेरात में उप मंत्रालय और सदाचार निदेशालय के एक उप अधिकारी बाज मोहम्मद नजीर ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया कि सभी रेस्तरां में परिवारों और महिलाओं के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, इस तरह की बातों को हम सिरे तौर पर खारिज करते हैं कि सभी रेस्टोरेंट में जाने पर प्रतिबंध लगाया है। यह केवल हरे-भरे क्षेत्रों वाले रेस्टोरेंट्स पर लागू होता है, जैसे पार्क और ऐसे रेस्टोरेंट, जहां पुरुष और महिलाएं मिल सकते हैं। निदेशालय प्रमुख अज़ीज़ुर्रहमान अल मुहाजिर ने कहा कि हमारे ऑडिटर उन सभी पार्कों की चेकिंग करेंगे जहां पुरुष और महिलाएं साथ-साथ जाते हैं और मिलते हैं।

बता दें कि तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता संभाला था जिसके बाद महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसमें स्कूलों में पढ़ाई, घर में रहने के तौर-तरीके के बाद अब रेस्टोरेंट में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed