05 June, 2026 (Friday)

US-Iran War LIVE: ओमान के तेल टर्मिनल के पास ड्रोन हमला, कच्चे तेल की लोडिंग रोकी गई, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का मजाक उड़ाया है। वहीं ईरान ने इजरायल को खुली चेतावनी दी है। हिज्बुल्लाह ने सीजफायर को अस्वीकार कर दिया है। जानें युद्ध से जुड़े अपडेट्स…
ईरान के साथ युद्ध फिर से शुरू करने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अगर उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को मारा होता, तो ऐसा करने का यह एक अच्छा कारण होता…” ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, “उनके पास न नौसेना है, न वायु सेना, हमने उनके नेतृत्व का सफाया कर दिया है… फिर आप फर्जी खबरों में पढ़ते हैं कि वे युद्ध में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह अविश्वसनीय है… उनके पास 159 जहाज हैं और वे सभी समुद्र की तलहटी में पड़े हैं, हमने उनकी तस्वीरें ली हैं…”
वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजरायल ने बेरूत पर हमला किया तो वह खाड़ी देशों को भी निशाना बना सकता है, जिससे क्षेत्र में युद्ध दोबारा भड़कने का खतरा पैदा हो जाएगा। अमेरिका की पहल पर लेबनान में नए युद्धविराम की घोषणा के बावजूद इजरायल और हिजबुल्ला पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। इजरायल ने स्पष्ट किया है कि वह लेबनान से अपनी सेना वापस नहीं बुलाएगा और हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान जारी रखेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *