22 August, 2026 (Saturday)

हार्ट के लिए सुपरफूड्स है ये चीजें, ब्लॉकेज को कर सकते हैं खत्म, यहां जानें

हार्ट को स्वस्थ रखने और धमनियों में प्लाक जमा होने से रोकने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। ऐसे में डॉ. बिमल छाजेड़ ने बताया है कि कौन से सुपरफूड को डाइट में शामिल कर आप ब्लॉकेज को खत्म कर सकते हैं।
आज के समय में कम उम्र के युवाओं में हार्ट ब्लॉकेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, मानसिक तनाव और अनहेल्दी खानपान के कारण यह समस्या अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है। हार्ट ब्लॉकेज के मुख्य कारणों की बात करें तो इनमें जंक फूड, ऑयली फूड्स, रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ता है, जो धमनियों में थक्के बनाने लगता है। इसके अलावा दिनभर एक जगह बैठकर काम करना और एक्सरसाइज न करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे हृदय की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ और ‘साओल’ के संस्थापक डॉ. बिमल छाजेड़ के अनुसार, सही आहार और लाइफस्टाइल से धमनियों में जमा प्लॉक और ब्लॉकेज को काफी हद तक नियंत्रित और कम किया जा सकता है। डॉ. बिमल छाजेड़ ने कुछ फूड्स के बारे में बताया है जिसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज को आसानी से दूर किया जा सकता है।

चुकंदर

चुकंदर को एक सुपरफूड माना गया है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। ये नाइट्रिक ऑक्साइड बनाती है जो हमारे ब्लॉकेज को दूर करके ट्यूब्स को चौड़ा कर देती है। जिससे ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

बेरीज
बेरीज एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंथ्रोसाइनिन हार्ट ट्यूब्स को चौड़ा करता है। ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है।

लहसुन
लहसुन में पाया जाने वाला ‘एलिसिन’ कंपाउंड ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है और ब्लड फ्लो को सुचारू बनाता है। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 1-2 कलियां चबाने से धमनियों में थक्के और प्लॉक बनने का जोखिम कम होता है।

हल्दी
हल्दी में मौजूद ‘करक्यूमिन’ एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह धमनियों में होने वाली अंदरूनी सूजन और वसा के जमाव को रोककर नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अनार
अनार में प्रचुर मात्रा में पॉलीफेनॉल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो धमनियों की अंदरूनी परत की रक्षा करते हैं। इसका सेवन धमनियों के सख्त होने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

दालचीनी
दालचीनी ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में कारगर है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और धमनियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed