26 August, 2026 (Wednesday)

कमजोर इम्यूनिटी से बढ़ सकता है स्वाइन फ्लू का खतरा, डॉक्टर ने बताया H1N1 से बचाव के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?

कमजोर इम्यूनिटी की वजह से स्वाइन फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं कि डाइट में किन चीजों को शामिल कर के आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल दिल्ली में अब तक लगभग स्वाइन फ्लू के 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दिल्ली में अभी तक मौत का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग दिल्ली एनसीआर में संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में इंडिया टीवी पर डॉक्टर्स के पैनल ने बताया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों की पहचान कैसे करें और किन संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर्स के मुताबिक, कमजोर इम्यूनिटी भी H1N1 वायरस के बढ़ते संक्रमण के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। ऐसे में डॉक्टर्स बता रहे हैं कि इस स्थिति में आपका खानपान कैसा होना चाहिए और डाइट में क्या शामिल करें जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो?
ये चीजें इम्यूनिटी को करती हैं कमजोर
मणिपाल अस्पताल की इंटरनल मेडिसन विशेषज्ञ, डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी, कहती हैं कि कमजोर इम्यूनिटी की वजह से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता है। खराब खानपान जैसे जंक, प्रोसेस्ड और शुगरी फूड्स का सेवन आपके इम्यूनिटी को स्लो कर देता है। इसलिए हेल्दी और बीमारी से दूर रहने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों से दूरी बनाए।

डाइट में किन चीजों का करें सेवन?
डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी, कहती हैं कि अगर आप इस संक्रमण से अपना बचवा करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में संतरा, नींबू, मौसमी, कीवी, पपीता और बेरीज जैसे विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों को शामिल करें। ये फल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी की कमी शरीर को डिहाइड्रेटेड करती है इसलिए पर्याप्त मात्रा ने पानी पीना ज़रूरी है।

इन बातों का रखें विशेष तौर पर ध्यान
डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी, कहती हैं कि डाइट अच्छी करने के साथ ही कुछ चीजों का आप खास तौर पर ध्यान दें। शराब और धूम्रपान का सेवन बंद करें। इन्हें छोड़ने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और H1N1 वायरस से लड़ने में मदद मिलती है। बिना मास्क पहनें घर से बाहर न निकलें। अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मास्क ज़रूर पहनें। भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। बाहर से आने के बाद आपने हाथ को अच्छी तरह से धोएं। भरपूर नींद लेना भी ज़रूरी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed